जनसहयोग के माध्यम से नदी-नालों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —ने- समयसीमा पत्रों एवं विभागीय समन्वय बैठक में निर्देश दिए

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों एवं विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन-2024 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण होने पर सभी जिला अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने मतगणना संबंधी आवश्यक निर्देश सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसके पश्चात कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की वर्तमान स्थिति के बारे में पीएचई कार्यपालन यंत्री, सीएमओ एवं सीईओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट होने की संभावना हो, वहां पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये तथा पेयजल संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक स्त्रोत का भी चिन्हांन करें। साथ ही उन्होंने पानी के दुरूपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र के नदी-नालों की साफ-सफाई, गाद आदि कार्य जनसहयोग के माध्यम से बरसात आने के पूर्व कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि शाजापुर जिला भूजल दोहन की श्रेणी में अतिदोहित है एवं प्रतिदिन पेयजल का संकट गंभीर होता जा रहा है उक्त समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से जिले में भूजल पुनर्भरण के कार्यो को प्राथमिकता से किया जाना अतिआवश्यक है। इसके लिए शाजापुर जिले में वर्षा काल के पूर्व जनजागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़कर भूजल पुनर्भरण के लिए गली प्लग/बोल्डर नाला बंधान के कार्यो का जनसहयोग से क्रियान्वयन किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री बाफना ने नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये कि बरसात से पहले उक्त कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए अभी से ऐसे स्थानों का चयन ग्रामीणों, सरपंचों, सचिवों, वरिष्ठ नागरिकों के माध्यम से सुनिश्चित करें।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न की चेकिंग कर 31 मई तक हटाने की कार्यवाही करने, दुर्घटना संभावित स्थानों का चयन करने, खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि उचित मूल्य की दुकानों पर खराब गेहूं का वितरण नहीं हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने गेहूं उपार्जन की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये कि गेहूं उपार्जन के परिवहन में कोई भी अंतर नहीं आना चाहिये। इस दौरान कलेक्टर ने सेग्रीगेशन, कोर्ट में लंबित प्रकरण, आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन, संबल, राजस्व, जनजातीय कार्य विभाग आदि के कार्यों की भी समीक्षा की।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |