मोहित बिल्डकॉन इन्दौर के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराए – कलेक्टर सुश्री बाफना — पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक संपन्न

शाजापुर
—
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने नगरीय एवं जनपद पंचायतवार पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

कलेक्टर ने ग्राम सागड़िया में इलेक्ट्रीक कनेक्शन कटने एवं कार्य अधुरा होने से सम्बंधित फर्म मोहित बिल्डकॉन इन्दौर के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। ग्राम तिलावद गोविंद में कनेक्शन पाईप 01 फिट नीचे करना है, बरनावद में सरपंच द्वारा डाली गई पाईप लाईन का सम्पवेल से जोड़ने, ग्राम मो.बड़ोदिया में नवीन नलकूप खनन एवं नलकूप के लिये विद्युत प्रदाय का समय बढ़ाने, मनरेगा के तहत स्वीकृत अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आई.डब्ल्यू.एम.पी. समिति को सम्मिलित कर जल संरक्षण संरचनाओं का चिन्हाकन करना तथा पुराने स्ट्रेक्चर को पूर्ण करें, जिससे की पानी का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने अमृत सरोवर अंतर्गत शासकीय तालाब/खेत को मछली पालन करने हेतु चिंहाकन कर एन.आर.एल. एम. समिति को दिये जाने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पोलायखुर्द में नल-जल योजना के स्त्रोत में पानी कम हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ती में आ रही समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री वीएस चौहान सहित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री वीएस चौहान, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री आदि उपस्थित थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |