Shajapur – मुस्लिम समाज की पंजीकृत संस्था अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी के नेतृत्व में ईदमिलादुन्नबी पर मेगा ब्लड डोनेशन केम्प आयोजित

शाजापुर-
नगर के ईदगाह रोड स्थित मस्जिद बैतूल हम्द में अंजुमन कमेटी ने ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस्लाम धर्म के प्रवर्त्तक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की 1453 वीं यौमे पैदाइश के अवसर पर मुस्लिम समाज की पंजीकृत संस्था अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी के नैतृत्व में समाजजनो ने रक्तदान किया।
👇आयोजन की वीडियो और क्या बोले सदर देखें👇


अंजुमन सदर हाजी नईम कुरैशी ने बताया कि हज़रत मोहम्मद साहब का पैगाम है कि इंसानियत की भलाई के काम करते रहना चाहिए। यहां ख़ासकर गर्भवती महिलाओं और थैलीसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों और अन्य ज़रूरतमंदों को लगातार ख़ून की आवश्यकता बनी रहती है। इसी के मद्दे नज़र अंजुमन कमेटी ने मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया, जिसमें 414 लोगों ने स्वतः रक्तदान के लिए अपना पंजीयन कराया।
सदर कुरैशी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते रविवार को एक दिन में ऐतिहासिक 214 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान शाजापुर मुस्लिम समाज के कई वरिष्ठ जन और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद शाजापुर के वरिष्ठ पार्षद सरदार मूसा आजम खान कहा कि अंजुमन कमेटी के द्वारा किया गया है आयोजन तारीफ के काबिल है । रक्तदान सबसे बड़ा महादान है अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम साहब सहित पूरी टीम तारीफ के काबिल है और हम सभी मिलकर आने वाले दिनों में आवाम की भलाई के लिए जनहित के काम इसी प्रकार करेंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |