कलेक्टर ने मंदिरों का भ्रमण कर “महाकाल लोक” लोकार्पण के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया

शाजापुर
——
आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्जैन में आयोजित होने वाले “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम कुम्हारिया खास के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, मो. बड़ोदिया के खेड़ापति हनुमान मंदिर, अय्यापुर के हनुमान मंदिर एवं बोलाई के हनुमान मंदिर में जाकर पुजारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों आदि को आमंत्रण पत्र दिया। साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को अविस्मरणीय एवं यादगार बनाने के लिए मंदिरों में शाम 4.00 बजे से रात्री 8.00 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करें। इसके साथ ही मंदिरों की साफ-सफाई, साज सज्जा, सुंदरकांड एवं प्रसादी का वितरण भी कराएं। इस दिन प्रत्येक जन अपने घरों में 5-5 दीपक जलाएं। उन्होंने बताया कि जो लोग महाकाल लोक समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन जाना चाहते हैं, उनके लिए बसों का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा जिले के 22 बड़े मंदिरों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उक्त समारोह का सीधा प्रसारण शाम 6 से 8 बजे तक दिखाया जायेगा, जिसको आमजन भी देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे गांवों में महाकाल लोक समारोह के लिए घर-घर पीले चांवल देकर लोगों को आमंत्रित करें और गांवों में प्रभात फेरी भी निकालें। उन्होंने बताया कि जो लोग उक्त समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं, वे बाद में भी जाकर महाकाल लोक का दर्शन कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री जैन ने भ्रमण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में ग्रामीणजनों को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर उनसे योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के लिए कहा।

ग्राम अय्यापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने ग्रामीण जनों से अनुरोध किया कि वे इस महाकाल लोक लोकार्पण समारोह दिवस पर उत्साह के साथ अपने-अपने घरों और मंदिरों में 5-5 दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि मंदिरों में साफ-सफाई, साज-सज्जा, लाईटिनिंग, दीप-प्रज्जवल, हवन, पूजन, महाआरती, प्रसादी का वितरण एवं भजन-पूजन आदि का आयोजन भी करें।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, जनपद पंचायत सीईओ मो. बड़ोदिया श्री विनोद चौहान, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने, ग्राम कुम्हारियाखास में पण्डित श्री ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच श्री महेश पटेल, ग्राम अय्यापुर में सरपंच प्रतिनिधि श्री ओमकार सिंह, पुजारी श्री सौदान सिंह, श्री धीरजसिंह पटेल तथा ग्राम बोलाई में जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, सरपंच श्री ओमप्रकाश नायक, पण्डित श्री नारायण प्रसाद उपाध्याय एवं मंदिर संस्थापक श्री हिरेन्द्रसिंह जादौन व शिवप्रसाद वर्मा भी मौजूद थे।
#shrimahakallok
#JansamparkMP
Department of Religious trusts & Endowments, MP
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |