जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना इंदिरापुरम के अंहिसा खंड-2 के अरिहंत हार्मनी सोसाइटी की है. आग इतनी भीषण थी कि धुएं के काले गुबार आसमान में उड़ते हुए दिखाए दिए. आग की लपटें दूर-दूर तक जा रही थीं. आग शनिवार दोपहर तीन बजे लगी है. हादसे की जानकारी होते ही सोसाइटी के सभी लोग अपने-अपने फ्लैटों से निकल कर बाहर आ गए.

आग लगने का कारण सोसाइटी में रखें जनरेटर में ब्लास्ट को बताया जा रहा है. पहले जनरेटर में धुआं उठा. इसके बाद आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. इसके बाद अरिहंत हार्मनी सोसाइटी के चार फ्लेटों में भी आग लग गई. यह आग आग इतनी भीषण थी कि दूसरी सोसाइटी के ट्रांसफार्मर तक उसकी चपेट में आ गए.

आग लगने से घर के अंदर का सामान जला

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. काफी मशक्कत के बाद सोसाइटी में लगी आग पर काबू पा लिया गया. आग की घटना से काफी नुकसान हुआ है, जिन फ्लैटों में आग लगी है. उन घरों का सामान जल गया है. सोसाइटी की दीवारें धुएं के कारण काली पड़ गई हैं.

चलती कार में लगी आग

शनिवार को ही गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है. चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर महिंद्रा कार आग के गोले में तब्दील हो गई. किसी तरह कार में सवार लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई. जलती कार को देखते हुए हापड़ रोड में ट्रैफिक जाम हो गया. वाहन सवार लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इसके बाद हापुड़ रोड पर ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू हो सका.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |