12 साल बाद आनंदखेड़ी मे गाव गैर  माता पूजन का  कार्यक्रम आयोजित हुआ

मक्सी . शुक्रवार को मक्सी के पास के  आनंदखेड़ी  मे गांव  गैर माता पूजन यानी नगर पूजा  का आयोजन  हुआ जिसमे समस्त ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । गाव मे हजारों की संख्या मे मेहमानो का  आगमन हुआ । उत्साह के साथ सभी ग्रामीणों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया । प्रत्येक घर से रात्रि 3 बजे से हि माता को जल चढ़ाने का  सिलसिला ओर मंगलगित का आयोजन चलता रहा व चल समारोह देव नारायण मंदिर परिसर से श्री राम मंदिर तक निकला । इसमे बड़ी संख्या मे महिलाओ ने मिट्टी से बनी सिगड़ी अपने सिर पर धारण की । सिगड़ी मे पूजन की समस्त सामग्री रखकर माता की पूजन करने पहुंची महिलाएं । सबसे पहले गाव के वसूली पटेल द्वारा पूजा अर्चना हुई । उसके बाद गाव के घर घर से प्रत्येक ग्रामीण शीतला माता मंदिर मे पहुंचते रहे।  मंदिर से लौटकर महिलाओ ने अपने घरों की दिवारो पर हल्दी के पिले छापे लगाए  । गाव मे जगह जगह मेहमानो का हुजूम उमड़ पड़ा । प्रत्येक घर मे शादी जैसा माहौल देखने को मिला । शुक्रवार  शाम तक मेहमानो का आवगमन चलता रहा ।
आपको बता दे की गाव गैर  माता पूजन का आयोजन  12 वर्ष मे एक बार हि होता है व माता से कई  प्रकार की मन्नते मांगी । व जिन व्यक्तियों की मन्नत पुरी हो गई उन्होंने ने मान पूजा का आयोजन किया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |