Shajapur कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

शाजापुर, 15 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि वे राजनीतिक दल के अभिकर्ताओं को एक बार में एक को ही बाहर से स्ट्रांग रूम दिखाएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने फायरबिग्रेड वाहन के कर्मचारियों, विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों तथा पुलिस कर्मियों की 8-8 घण्टे की सतत तैनाती के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने सीएमओ एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिये।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत श्री जितेन्द्र सेंगर भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |