अधिकारियों की समझाईश के बाद ग्रामीणजनों ने उत्साह के साथ मतदान किया —- ग्राम सेमलीचाचा, लोडाखेड़ी एवं गोपीपुर में हुआ मतदान
शाजापुर
—
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई 2024 को शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168 के मतदान केन्द्र 80 एवं 81 ग्राम सेमलीचाचा तथा शाजापुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167 के मतदान केन्द्र क्रमांक 64 लोडाखेड़ी एवं 65 गोपीपुर में ग्रामीणजनों ने उत्साह के साथ मतदान किया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणजनों ने स्थानीय कारणों से मतदान का बहिष्कार किया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर सहित अन्य अधिकारीगणों ने ग्राम में जाकर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने चर्चा के उपरांत मतदान बहिष्कार खत्म करके सहर्ष मतदान करना स्वीकार किया और उत्साह के साथ मतदान किया।
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस सेमली चाचा के मतदान केन्द्र क्रमांक 80 में 83 प्रतिशत व मतदान केन्द्र क्रमांक 81 में 77.85 प्रतिशत, लोड़ाखेड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 64 में 72.69 प्रतिशत एवं गोपीपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 65 में 75.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#LokSabhaElections2024
#Election2024