बैठक-प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो… आज क्या-क्या करेंगे केजरीवाल? ये है शेड्यूल

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. आज यानी रविवार को वो पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ दो रोड शो भी करेंगे. इसके अलावा वो आज सीएम आवास पर विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमात मिलने के बाद 10 मई को केजरीवाल तिहाड़ से रिहा हुए थे.

ये है केजरीवाल का आज का प्लान

  • सुबह 11 बजे – MLA मीटिंग
  • दोपहर 1 बजे – प्रेस कांफ्रेंस पार्टी ऑफिस
  • शाम 4 बजे – रोड शो – नई दिल्ली लोकसभा – मोती नगर
  • शाम 6 बजे – रोड शो – पश्चिम दिल्ली लोकसभा – उत्तम नगर

कल भी की थी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि जेल से निकलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली की जनता का आभार जताया और कहा कि मैंने कहा था कि जल्दी आऊंगा…लो आ गया. इसके अगले दिन यानी कल (शनिवार) केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसके अलावा दो रोड शो भी किए थे. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) को खत्म करना चाहती है. मुझे झूठे केस में फंसाया गया. मुझ पर दबाव बनाया गया.

मेरे खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 साल में देश में इतने चुनाव हुए लेकिन आज तक दिल्ली की तरह कहीं इतने भारी बहुमत से किसी की सरकार नहीं बनी, इसलिए मेरे खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया. फर्जी केस में फंसाया. उन्हें लगा कि मैं इस्तीफा दे दूंगा लेकिन नहीं…मैं भी सोत लिया था कि रिजाइन नहीं करूंगा. जेल से ही सरकार चलाऊंगा. जनतंत्र को जेल में कैद नहीं रखा जा सकता.

10 को मिली जमानत, 2 जून को करना होगा सरेंडर

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी थी. दिल्ली शराब घोटाला मामले में उन्हें शीर्ष अदालत से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई. कोर्ट ने 1 जून तक के उन्हें सशर्त जमानत दी. कोर्च के आदेश के मुताबिक, केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |