कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल का निरीक्षण किया

शाजापुर
—-
लोकसभा निर्वाचन-2024 संदर्भ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना तथा पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित करने एवं उनसे मतदान उपरांत सामग्री प्राप्त करने के लिए नियत स्थल आईटीआई मैदान में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए लगाए गए वाहनों के पार्किंग स्थल का भी अवलोकन किया।

आईटीआई मैदान से मतदान दलों को 12 मई को प्रात: 5.30 बजे से सामग्री वितरित की जायेगी। सामग्री वितरण के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों को अलग-अलग रंगो में विभाजित किया गया है। जिसके अनुसार शाजापुर के लिए हरा, शुजालपुर के लिए गुलाबी एवं कालापीपल के लिए पीला रंग रखा गया है। मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने वाले वाहनों पर भी इन्ही रंगो के बैनर का उपयोग होगा, ताकि मतदान दल आसानी से अपने विधानसभा क्षेत्र के वाहनों को पहचान सकें। मतदान के उपरांत 13 मई 2024 को इसी स्थल पर मतदान दलों से सामग्री प्राप्त भी की जायेगी।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सामग्री वितरण स्थल पर शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा व दवाई वितरण व्यवस्था, नोटिस बोर्ड लगाने, पुलिस द्वारा आईडी कार्ड चेक कर उन्हें ही सामग्री वितरण स्थल पर प्रवेश देने सहित अन्य आवश्यक निर्देश व्यवस्था के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को दिये। इसके उपरांत उन्होंने पॉलिटेक्निक विद्यालय तथा स्टेडियम ग्राउंड पर बनाए गए वाहन स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया, एसडीओ लोक निर्माण श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ, विवेक दुबे, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।


#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |