शाजापुर में तृतीय रेण्डमाईजेशन संपन्न

शाजापुर
—–
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 21-देवास (अ.जा.) के अंतर्गत आने वाली आठों विधानसभा क्षेत्रों में 13 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों एवं माइक्रो आब्जर्वर्स का आज एनआईसी कक्ष में तृतीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र 21-देवास सुश्री ऋजु बाफना एवं निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक श्री केपी मोहन राज की उपस्थिति में किया गया।

तृतीय रेण्डमाईजेशन में मतदान दलों को मतदान केन्द्र का आवंटन किया गया। मतदान दलों को मतदान केन्द्रों की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। साथ ही सामग्री वितरण स्थल पर ही इसकी सूची चस्पा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र 21-देवास में कुल 2309 मतदान केन्द्र हैं, जिनके लिए मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाईजेशन किया गया है। रेण्डमाईजेशन में कुल मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों (महिला मतदान केन्द्र एवं 10 प्रतिशत रिजर्व सहित) एवं माइक्रो आब्जर्वर्स का चयन किया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एनआईसी सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
#LokSabhaElection2024
#GeneralElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#shajapurelection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |