शाजापुर, 11 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई 2024 को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के 836 मतदान केन्द्रों पर पर्दानशीन महिलाओं की पहचान के लिए महिला शासकीय सेवकों (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओ) को कर्त्तव्यस्थ किया गया है।
प्राप्त आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167- शाजापुर के लिए 309, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168 – शुजालपुर के लिए 262 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169- कालापीपल के लिए 265, इस प्रकार कुल 836 महिला शासकीय सेवको की मतदान दिवस 13 मई 2024 को प्रातः 6.30 बजे से मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदान समाप्ति तक मतदान करने आने वाली पर्दानशीन महिलाओं की पहचान संबंधी कोई आपत्ति या शिकायत प्राप्त होने पर उनकी पहचान सुनिश्चित करेंगी।
