शाजापुर
—-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए विगत दिनों मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 04 कर्मियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना द्वारा निलम्बित किया गया है।
निलम्बित किये गये कर्मचारियों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के भृत्य मो. आरिफ, उमावि जामनेर के भृत्य रमेशचन्द्र मालवीय, बा.उमावि शुजालपुर नगर के भृत्य विनोद पंचवाल तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रमेशचन्द्र मालवीय शामिल है।
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024