Video कलेक्टर एसपी ने सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ घोड़े पर बैठकर निकाला फ्लैग मार्च

उज्जैन / कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह तथा एसपी श्री प्रदीप शर्मा ने सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी, विभिन्न बलों और पुलिस के जवानों के साथ गुरुवार रात्रि को उज्जैन शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भयमुक्त निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त मतदान करने का आह्वान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह और एसपी श्री शर्मा ने फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं से 13 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप पर चुनाव में प्रतिबंधात्मक सामग्री का उपयोग एवं आचार संहिता संबंधी प्रकरणों की जानकारी आमजन दे सकते हैं।

फ्लैग मार्च हरिफाटक चौराहा ब्रिज के नीचे CR (प्रारम्भ होकर हरिफाटक टी, इंदौरगेट,दौलतगंज चौराहा (कंपनी मालीपुरा, देवासगेट चौराहा,चामुण्डा सरवन बव चौराहा- प्रेम छाया परिसर बहादुर एसी) गंज- नईसडक, दौलतगंज चौराहा- तोपखाना- नलिया बाखल- बेगमबाग चौराहा पर समाप्त हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |