कलेक्टर एसपी ने शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

शाजापुर, 09 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई 2024 को मतदान कराने की व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, शुजालपुर के मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी एवं एआरओ श्रीमती अर्चना कुमारी तथा कालापीपल क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं एआरओ श्री राजकुमार हलधर, सीईओ जनपद पंचायत श्री राजकुमार मण्डल, तहसीलदार श्री नागेश पंवार, श्री कैलाश सस्त्या, सीएमओ शुजालपुर श्री पवन अवस्थी एवं कालापीपल श्री संतोष पारासर भी उपस्थित थे।

शुजालपुर क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्र क्रमांक 40 शाकप्रा‍वि सलसलाई का निरीक्षण किया। इसके उपरांत मतदान केन्द्र क्रमांक 175 प्रावि राणोगंज, मतदान केन्द्र क्रमांक 224 सीएम राईज विद्यालय शुजालपुर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कालापीपल क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 53 शाप्रावि पानखेड़ी एवं बेहरावल शासकीय उमावि परिसर के मतदान केन्द्र क्रमांक 40, 41, 42, 43, 44 एवं 45 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों पर पंखे एवं कूलर की व्यवस्था करने, पेयजल एवं मतदान दलों के भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनो के लिए व्हील चेयर भी रखने के लिए कलेक्टर ने कहा। कलेक्टर ने कालापीपल के मतदान केन्द्र क्रमांक 53 की बीएलओ सुश्री श्यामा परमार को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये। बीएलओ ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन भी सर्वाधिक मतदान उनके मतदान केन्द्र पर हुआ था, इस बार भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रहेगा। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों से चर्चा कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |