कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच जिले में कई मतदान केन्‍द्रों का आकस्मि‍क निरीक्षण कर व्यवस्था देखी

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने लोकसभा निर्वाचन के लिए 13 मई 2024 को होने वाले स्‍वंतत्र, निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की व्‍यवस्‍था सुनिश्‍चित करने के लिए जावद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न मतदान केन्‍द्रों का आकस्मि‍क निरीक्षण कर, मतदान केन्‍द्रों पर पेयजल, प्रकाश, सुविधाघर, पंखे, कूलर, व्‍हीलचेयर आदि की उपलब्‍धता का जायजा लिया और सभी मतदान केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक बुनियादी सुविधाए तत्‍काल उपलब्‍ध कराने के निर्देश एसडीएम,जनपद सीईओ एवं पंचायत सचिवों को दिये।
कलेक्‍टर श्री जैन ने बुधवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्‍द्र क्र.212 प्रा.विद्यालय भवन आमली भाट,मतदान केन्‍द्र क्र.213 शा.प्रा.विद्यालय ढाबा, मतदान केन्‍द्र क्र.214 प्रा‍थमिक विद्यालय भवन ढाबी, मतदान केन्‍द्र क्र.215 शा.प्रा.विद्यालय भवन बराड़ा एवं मतदान केन्‍द्र 210 शा.प्रा.विद्यालय भवन धामनिया का आकस्‍मिक निरीक्षण कर, मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने मतदान केन्‍द्र आमलीभाट में पंखे, कूलर व्‍हीलचेयर, शौचालय एवं प्रकाश की व्‍यवस्‍था नही पाये जाने पर तत्‍काल व्‍यवस्‍था करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। कलेक्‍टर ने पंचायत सचिव आमली भाट द्वारा कर्तव्‍य के प्रति उदासीनता बरतने और मतदान केन्‍द्रों पर आवश्‍यक प्रबंध नहीं करना पाये जाने पर आमली भाट के पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
मतदान केन्‍द्रों के निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मतदाताओं, ग्रामीणों से चर्चा कर उन्‍हें मतदान करने के लिये प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने बीएलओं से कहा, कि वे सभी मतदाताओं को मतदान केन्‍द्र पर आकर मतदान करने के लिये समझाईश दे और उन्‍हे बताये, कि गर्मी को देखते हुए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मतदान केन्‍द्र पहुंचकर मतदान अवश्‍य करें। कलेक्‍टर ने मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं के लिये टेन्‍ट लगाने, छाया की व्‍यवस्‍था, कूलर की व्‍यवस्‍था, बैठने के लिये कुर्सी की व्‍यवस्‍था, पेयजल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था, दिव्‍यागजनों के लिये व्‍हीलचेयर की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिये ।
इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राजेश शाह, जनपद सीईओं श्री आकाश धार्वे, तहसीलदार सुश्री सलोनी पटवा व अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections
#ECISVEEP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |