शाजापुर कलेक्टर एसपी ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

शाजापुर
——
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के 05 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत श्री राजकुमार हलधर, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज सर्वप्रथम शाजापुर शहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 151 अम्बेडकर भवन महूपुरा एवं 160 कन्या प्राथमिक शाला भवन महूपुरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदाता पर्ची के वितरण की जानकारी बीएलओ से ली। इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक 142 एवं 143 प्राथमिक शाला भवन पिपल्या गोपाल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समुचित प्रकाश व्यवस्था करने तथा रेम्प सुधारने के निर्देश दिये। मतदान केन्द्र क्रमांक 231 अतिरिक्त कक्ष कन्या मावि पूर्वी भाग, 232 शाउमावि एवं 233 प्राथमिक शाला भवन रंथभंवर का निरीक्षण कर कलेक्टर ने मतदान केन्द्र क्रमांक 232 में रखी सामग्री को हटाने के निर्देश दिये। मतदान केन्द्र क्रमांक 301 प्राथमिक शाला भवन देंदला के निरीक्षण में कलेक्टर ने मतदान केन्द्र के रेम्प सुधारने के लिए कहा।

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने आने वाले दलों के लिए मूलभूत प्राथमिक आवश्यकताएं पूरी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं पंखे व कूलर तथा पीने के साफ पानी की व्यवस्था भी करने के लिए कहा।
———
पंचायत सचिव एवं बीएलओ को नोटिस
———
मतदान केन्द्र क्रमांक 301 प्राथमिक शाला भवन देंदला पर सही तरीके से रेम्प नहीं बनाने पर कलेक्टर ने सचिव बद्रीलाल कराड़ा को कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिये। इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक 160 की बीएलओ श्रीमती सलमा शाहीन तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 232 प्राथमिक शाला भवन देंदला बीएलओ अब्दुल करीम खान को द्वारा मतदाता पर्ची वितरण कर मतदाताओं से प्राप्ति पर हस्ताक्षर नहीं लेने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।



Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#Election2024
#IVote4Sure

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |