पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर

देश की 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसमें गुजरात की 25 सीटें भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में वोट डाला. पीएम मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला. पीएम मोदी जब मतदान केंद्र पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले एक बुजुर्ग शख्स का पैर छुआ. कौन है वो शख्स, आइए जानते हैं.

वोटिंग सेंटर पर अमित शाह के अलावा पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी मौजूद थे. मतदान केंद्र पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने उनका पैर छुआ. सोमभाई पीएम मोदी के सबसे बड़े भाई हैं. वह हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत थे और अब रिटायर हो चुके हैं. सोमाभाई के बाद अमृतभाई मोदी हैं. इनके बाद नंबर आता है पीएम मोदी का. पीएम मोदी प्रह्रलाद और पंकज से बड़े हैं.

पीएम मोदी इससे पहले 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में जब वोट डाले थे तब भी उन्होंने सोमाभाई से मुलाकात की थी. पीएम मोदी के बाद उन्होंने भी वोट डाला था. तब मीडिया से बात करते हुए सोमाभाई भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा था कि मैंने पीएम मोदी से कहा कि आप देश के लिए बहुत मेहनत करते हैं, मैं इतना कहना चाहूंगा कि उनको परिश्रम करते देखना अच्छा लगता है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, ‘आज तीसरे चरण का मतदान है. हमारे देश में ‘दान’ का बहुत महत्व है और उसी भावना से देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहिए. 4 चरण की वोटिंग बाकी है. यह एकमात्र स्थान है जहां मैं नियमित रूप से मतदान करता हूं और अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा, इस गर्मी में आप लोग दिन रात दौर कर रहे हैं. आप अपनी सेहत की चिंता करें. मीडिया में कंपीटशन है. आप लोगों को समय से आगे दौड़ना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है, मैं देशवासियों को आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं है. हमारे देश में दान का एक महत्व है. देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. यही जगह है जहां मैं रेगुलर मतदान करता हूं. मैं कल रात को आंध्र से आया हूं. अभी गुजरता में हूं. मध्य प्रदेश जाना है. तेलंगाना भी जाना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |