हिंसा को त्याग बापू ने पढ़ाया था अहिंसा का पाठ: सिंह – जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता बापू व पूर्व प्रधानमंत्री जी की जयंती

……..
शाजापुर। महात्मा गांधी जिनका नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आदर के साथ लिया जाता है। क्योंकि उन्होंने कभी हिंसा नहीं की और अहिंसा से ही अपने शत्रुओं को परास्त किया। उनकी यही इच्छा थी कि देश विकास के पथ पर अग्रसर रहे, लेकिन कोई किसी का बैरी न हो। हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश विकास का संकल्प लेना चाहिए।
यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने अपने निवास पर आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बापू ने देश को अहिंसा परमो धर्म का पाठ पढ़ाया और बताया कि प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं। लालबहादुर शास्त्री जी जैसे व्यक्तित्व भी हमें मिले हैं। जिनका अनुसरण करने मात्र से ही हम अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरूषों का एक ही नारा था आपस में प्रेम बांटना, क्योंकि जो काम प्रेम से हो सकता है वह किसी हथियार से नहीं हो सकता। हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि हम सभी मिलजुलकर रहे और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना रखें। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने पं. शास्त्री जी और राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांव-गांव लगेगी चौपाल, 30 जनवरी तक चलेगा अभियान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रंिसह बंटी बना ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक गांव-गांव चौपालों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेसी ग्रामीणों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसके लिए घोषणा-पत्र तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों की महती आवश्यकताओं को शामिल कर उन्हें पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा, सहित बड़ी संख्या के कांग्रेस जन उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |