नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में ईसाई धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यह धर्मांतरण का खेल कहीं और नहीं नोएडा की एक पॉश सोसाइटी के पास चल रहा था. नोएडा के जेपी विश टाउन सोसाइटी के पास ईसाई धर्म अपनाने को लेकर लालच दिया जा रहा था. नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस को शिकायत मिली थी कि जेपी विश टाउन सोसाइटी और गुलशन मॉल के पास कुछ महिलाएं और लड़कियां यहां से गुजर रहे लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की अपील करती थीं. साथ ही उन्हें ईसाई धर्म की पुस्तके पढ़ाने की कोशिश कर रही थीं. आसपास के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी.

धर्मांतरण में महिलाएं और लड़कियां थी सक्रिय

एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी सरिता मलिक ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. रविवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को शिकायत मिली हुई थी कि गुलशन मॉल और विश टाउन सोसाइटी के आसपास धर्मांतरण को लेकर कुछ महिलाएं और लड़कियां सक्रिय हैं. ये लोग रास्ते में रोक कर ईसाई धर्म की पुस्तकें लेने का दबान बनाते थे. ईसाई धर्म के बारे में लोगों को बताया करते थे. इस तरह के कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे.

इन राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. धर्मांतरण का प्रयास करने वाली महिलाएं और लड़कियां आंध्र प्रदेश, केरल, कोलकाता और तमिलनाडु की रहने वाली हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |