कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के पूर्व सांसद कुणाल घोष की हत्या हो सकती है. अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कुणाल घोष सच बोलने लगे हैं, जो मुख्यमंत्री को पसंद नहीं है. बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन में बयान देने से नाराज पार्टी ने कुणाल घोष को महासचिव के पद से हटा दिया है. इसे लेकर बंगाल की सियासत में घमासान मचा हुआ है. कुणाल घोष को मतदान के बीच एक रक्तदान शिविर में उत्तरी कोलकाता के भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के साथ एक मंच पर देखा गया था. उस मच पर वह तापस रॉय में पक्ष में बयान दिया था.

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सुदीप बंद्योपाध्याय से तकरार के बीच कुणाल घोष की टिप्पणी को पार्टी ने ठीक से नहीं लिया. हालांकि तृणमूल का दावा है कि कुणाल घोष की टिप्पणी उनकी अपनी है. इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

हालांकि अधीर चौधरी ने दावा किया, ”कुणाल घोष अब सीधी बात करने लगे हैं. यह ममता बनर्जी को पसंद नहीं है. कुछ दिनों बाद ही कुणाल घोष को जेल में डाल दिया जाएगा. उसकी हत्या हो सकती है. झूठे मामले में जेल भी हो सकती है.”

कुणाल ने कहा-टीएमसी में हैं और रहेंगे

इस बीच, एक दिन पहले निष्कासन को लेकर कुणाल घोष की आंखों में आंसू देखे गये थे. उन्होंने कहा कि वह टीएमसी के कार्यकर्ता थे और रहेंगे. आज या कल, ममता दीदी-अभिषेक समझेंगे कि कौन सही है और कौन गलत है. कुणाल घोष ने कहा कि उनका मानना ​​है कि जो भी व्यवस्था या जो भी पत्र दिया गया था, वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सहमति से ही दिया गया है.

बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में बयान देना पड़ा महंगा

बता दें कि टीएमसी के राज्यसभा के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान जारी कर कहा था कि कुणाल घोष के बयान उनके निजी बयान हैं और उन्हें पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया गया था. उसके बाद पार्टी ने उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया. उसके बाद उन्होंने कहा कि वह पहले भी टीएमसी में थे और अभी भी टीएमसी में हैं. वह टीएमसी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |