मक्सी। नर्मदा लिंक परियोजना की सफल टेस्टिंग के बाद मक्सी पहुंचे शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने नर्मदा जी के जल का पुजन कर लाइन की तकनीकी खराबी का निरीक्षण किया। आपको बता देंगे की मक्सी में हर वर्ष गेहूं की खेती में दो पानी अंत के नहीं मिल पाते थे। इससे किसानों की उपज कम होती थी और किसानों को आर्थिक तंगी उठाना पड़ती थी नर्मदा जी के जल से मक्सी मे बड़े रकबे में गेहूं की खेती होगी और पानी पर्याप्त मात्रा मे मिलने से गेहूं की बंपर पैदावार होगी इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वही मक्सी में पीने के लिए नगर वासियों को अधिक से अधिक पानी मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्र को भी नर्मदा जी का पानी पर्याप्त मात्रा में अब मिलने लगेगा इससे उद्योगों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक उद्योग मक्सी आएंगे।
इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, किरण ठाकुर, दिनेश शर्मा, मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, भाजपा नेता डॉ रवि पांडे, मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोडसिंह लोधी, गोलू पटेल, मनोज पटेल, नानू पांडे, राहुल जैन, नरेंद्र भावसार, राधेश्याम परमार, डॉक्टर केसर सिंह चौधरी, पार्षद ओमप्रकाश पाटीदार, रामेश्वर मंडलोई, दिलीप लोधी, महेश जागीरदार, कृष्ण भावसार, जेपी पाटीदार, प्रमोद मेहता, दीपक भावसार, दीपक पटेल, कैलाश मंडलोई आदी उपस्थित थे।


