VIDEO नीमच में शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के नेतृत्व में हुआ अनोखा आयोजन, वोट रैली हुई

नीमच जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के रामपुरा में शतप्रतिशत वोट के लिए बोट रैली शुक्रवार को आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद, एसडीएम श्री पवन बारिया ने बोट पर सवार होकर गांधी सागर जलाशय के डूब क्षेत्र से लगे हुए दूसरे किनारे के गांवो में नावो से पहुंचकर, मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस बोट रैली में 30 से अधिक बोट में अधिकारी कर्मचारियों ने सवार होकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इसके पूर्व नगरपालिका कार्यालय रामपुरा से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री जैन ने उपस्थित जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई। यह वाहन रैली रामपुरा के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी सागर जलाशय के फिश कलेक्शन पॉइंट पर पहुंची। जहां पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ ने बोट पर सवार होकर तिरंगा लहराकर, बोट रैली का शुभारंभ किया।


#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections
#ECISVEEP
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |