साउथ स्टार थलापति विजय हुए घायल, सिर और हाथ पर लगी चोट ने खींचा फैन्स का ध्यान

साउथ स्टार थलापति विजय ने अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैन्स को काफी एंटरटेन किया है. सुपरस्टार की फिल्मों का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन अब जल्द ही थलापति विजय अपने फिल्मी सफर को खत्म करने जा रहे हैं. एक्टर अब एक्टिंग छोड़ राजनीति को अपना पूरा वक्त देते हुए नजर आएंगे. लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर के हाथ और सिर पर चोट नजर आ रही है.

दरअसल थलापति विजय इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की शूटिंग में लगातार बिजी चल रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी 2004 की हाई-ऑक्टेन ब्लॉकबस्टर गिल्ली के मेकर्स से भी मुलाकात की, जिसे हाल ही में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया गया था. फिल्म के दोबारा रिलीज होने के खास मौके पर मेकर्स ने थलापति विजय को इनवाइट किया था. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते एक्टर को सम्मानित किया गया.

विजय को फूलों का हार पहनाया गया. जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं तो लोगों का ध्यान एक्टर के हाथों पर गया. उनके हाथों में चोट के निशान साफ देखे जा सकते थे. इन निशानों को देखने के बाद एक्टर के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं. बता दें, थलापति विजय को ये चोट फिल्म GOAT की शूटिंग के दौरान लगी थी.

एक फैन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, थलापति अन्ना के हाथों में चोट लग गई. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि #GOAT शूटिंग के दौरान थलापति विजय को हाथ और सिर में मामूली चोट लगी है. इतना ही नहीं ट्विटर पर थलापति के फैन्स ने ढेर सारे पोस्ट कर डाले हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |