उज्जैन।। मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 12 मई को की जाएगी _ उज्जैन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया

#LokSabhaElection2024 :
_______________________________________

उज्जैन / लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत चौथे चरण के अन्तर्गत उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र-22 के लिये मतदान 13 मई को प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक सम्पन्न होगा। इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में अलग-अलग स्थलों पर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण का कार्य 12 मई को सुबह 6:30 बजे से मतदान दलों को किया जायेगा। इसी दिन मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगे। उक्त कार्य के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतदान सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की तैयारियों की समीक्षा की गई और इस सम्बन्ध में तत्सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने मतदान दलकर्मियों के लिये मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल पर गर्मी से बचाव के लिये टेन्ट, शामियाना, पंखे, कूलर, पेयजल, औषधी, चिकित्सक, एम्बुलेंस, चलित शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इसके अलावा कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान सामग्री वापसी की व्यवस्था पृथक-पृथक कर मतदान दलों के आने-जाने के मार्ग की सुव्यवस्थित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मतदान दलों को मतदान सामग्री जिन वाहनों से परिवहन होगा, उन समस्त वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाये जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

कलेक्टर ने सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तार से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमएस कवचे, एडीएम श्री अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, सहायक कलेक्टर श्री गगन सिंह मीणा, एसडीएम श्री अर्थ जैन, श्री एलएन गर्ग, एएसपी श्री गुरूप्रसाद पाराशर तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh
Election Commission of India
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#GeneralElections2024
#DeshKaGarv
#Election2024
#LokSabhaElection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |