नीमच जिले में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम

जिले में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को नीमच जिले की सभी 243 ग्राम पंचायतों एवं 12 नगरीय क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता के माध्‍यम से मतदाताओं को जागरूक कर, लोकसभा निर्वाचन 2024 में 13 मई को मतदान केंद्र जाकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई और मतदाताओं को हर हाल में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने ग्राम पंचायत गिरदौडा में आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को 13 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्‍य करने के लिए शपथ दिलाई। कलेक्‍टर ने उपस्थित ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्‍वच्‍छता अभियान के तहत गिरदौडा में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, जनपद सीईओ श्री राजेन्‍द्र पालनपुरे ने ग्रामीण अमले और ग्रामीणों के साथ दुकान-दुकान, घर-घर जाकर, पोलिथीन और कचरा एकत्रित कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया और दुकानदारों, ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा कि सभी ग्रामीणजन 13 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर, मतदान अवश्‍य करे। मतदान केंद्र पर मतदान के लिए जाए, तो मतदाता पर्ची के साथ ही पहचान के लिए फोटोयुक्‍त एक पहचान पत्र अवश्‍य साथ ले जाएं।
प्रारंभ में ग्रामीणों ने कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ का पुष्‍पहारों एवं साफा बांधकर स्‍वागत किया। जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की रूपरेखा पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।
#LokasabhaElection2024
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#CEOMPElections
#ECISVEEP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |