उज्जैन • थाना कोतवाली पुलिस नें क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी का 24 घंटो के भीतर किया खुलासा।

उज्जैन
• थाना कोतवाली पुलिस नें क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी का 24 घंटो के भीतर किया खुलासा।
• एक आरोपी व एक बाल अपचारी को लिया हिरासत में।
• चोरी किये गये ई-रिक्शा किमती करीब 2,25,000 रु का किया आरोपी से बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती लीला सोलंकी एवं टीम को क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करने व आरोपी को मश्रुका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.04.2024 को फरियादी आशीष निवासी कुशलपुरा उज्जैन नें रिपोर्ट किया की दिनांक 16.04.2024 की रात्री में उसकी ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 13 जेडसी 5598 किमती करीब 2,25,000 रु कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/24 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपीयो की तलाश प्रारंभ की गयी।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सी.सी.टी.वी फुटैज को बारीकी से चैक किया गया एवं संदेहियो से पूछताछ की गई संदेहियो से पूछताछ के दौरान आरोपी अनुप गुजराती निवासी दुर्गा कालोनी घट्टिया हाल कुशलपुरा उज्जैन एवं उसके एक साथी बाल अपचारी निवासी कानीपुरा मल्टी नें उक्त ई-रिक्शा को चोरी करना स्वीकार किया दोनो के कब्जे से चोरी गयी ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 13 जेडसी 5598 जो आरोपी व बाल अपचारी नें कानीपुरा मल्टी के बेसमेंट में छिपा कर रखी हुई थी उसको जप्त किया गया है, पकडे गये आरोपी व बाल अपचारी से अन्य अपराधी में भी पूछताछ की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक लीला सोंलकी, उनि. सतेन्द्र सिंह चौधरी, प्रआर 737 दिनेश चौहान, आर. 1778 राहुल यादव, आर. 1198 वीरेन्द्र सिंह, आर. 83 जितेन्द्र पटेल, आर. 1409 मनीष कुशवाह की मुख्य भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |