महावीर जयंती पर कलेक्टर ने दिलाई समाज जनों को मतदाता जागरूकता की शपथ, वीडियो देखें

शाजापुर
——-
रविवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित पोरवाल धर्मशाला में चौबीसवें तीर्थंकर भगवान् महावीर स्वामी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा उपस्थित सकल जैन समाज के समाज जनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विगत लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचनों में नगरीय क्षेत्र के जिन-जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा था, वहाँ मतदाताओं को संदेश देने के उद्देश्य से भी कलेक्टर द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, स्वीप टीम से श्री प्रमोद गुप्ता, श्री विजेंद्र राजपूत, श्री सकल जैन समाज अध्यक्ष श्री सपन जैन, श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र मारेलिया, खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद भंसाली, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन, ओसवाल जैन समाज अध्यक्ष श्री लोकेश जैन, पोरवाल जैन समाज अध्यक्ष श्री पीयूष जैन सहित सभी सकल जैन समाज उपस्थित रहें। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्री राजेन्द्र जैन एवं आभार श्री मंगल नाहर द्वारा माना गया। इस अवसर पर कलेक्टर का स्वागत समाज की सभी महिलाओं के संगठनों द्वारा किया गया।

#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |