‘नवरात्रि का प्रसाद और 3 बार आम’, केजरीवाल के खाने पर कोर्ट में बहस

कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन की मांग की याचिका पर राऊज एवेन्यू में जोरदार बहस हुई. कोर्ट ने दोनों पक्षों से अरविंद केजरीवाल के डाइट चार्ट के साथ ही कल तक जवाब मांगा है. राउज ऐवन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. कोर्ट अब 22 अप्रैल को फैसला सुनाएगी. वहीं सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आलू पूड़ी के आरोप झूठे हैं, 48 बार के खाने में से उन्होंने केवल एक बार नवरात्रि का प्रसाद खाया, जिसमें पूपी-आलू था.

उन्होंने बताया- घर से भेजे गए 48 बार के भोजन में सिर्फ 3 बार आम भेजे गए हैं. सिंघवी ने कहा कि 8 अप्रैल के बाद कोई आम नहीं भेजा गया. आमों को चीनी की गोलियों जैसा बना दिया गया है. अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट के सामने मुख्यमंत्री के शुगर लेवल की निगरानी करने वाले चार्ट को भी कोर्ट के सामने रखा. उन्होंने कहा कि उनके डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन देखें. सिंघवी ने कहा कि मैंने अपने अनुभव में कभी आम खाने की शिकायत नहीं देखी.

ईडी के तर्क को बताया राजनीतिक और हास्यास्पद

अभिषेक मनु सिंघवी ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पढ़ते हुए कहा कि इस मामले में जेल अधिकारियों ने ईडी के साथ मिलकर मीडिया ट्रायल करने की कोशिश की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आवेदक का शुगर लेवल उसके खान-पान के कारण बढ़ रहा है. सिंघवी ने कहा उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चाय में चीनी डाली थी. जबकि उन्होंने अपनी चाय में शुगर फ्री का इस्तेमाल किया. क्योंकि वो डायबिटीज के रोगी हैं. उन्होंने कहा कि ईडी कितना तुच्छ, राजनीतिक और हास्यास्पद हो सकती है.

क्या केजरीवाल खूंखार अपराधी हैं?- सिंघवी

राऊज एवेन्यू को्र्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं अदालत से जेल अधीक्षक को यह निर्देश देने की मांग कर रहा हूं कि वह पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि क्या वह गैंगस्टर है? क्या वह कोई खूंखार अपराधी है? कि उन्हें रोजाना 15 मिनट अपने डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं मिल पाती. उन्होंने कहा कि क्या कैदी को स्वास्थ्य का कोई अधिकार नहीं है? सिंघवी ने कहा कि हमारे यहां 75 साल से लोकतंत्र है लेकिन मैंने इस तरह की संकीर्णता कभी नहीं सुनी, और न ही देखी.

कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा डाइट चार्ट

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जज ने केजरीवाल के वकील से कहा कि आप मुझे अपना डाइट चार्ट और जेल द्वारा दिए गए डाइट चार्ट का तुलनात्मक चार्ट दें. ऐसा लगता है कि उसमें कुछ बदलाव हुआ है. कोर्ट ने कहा कि कल तक अपने जवाब दाखिल करें. सोमवार को आदेश सुनाया जाएगा.

सुनलाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने कहा कि आम और आलू पूरी जैसे मामूली बदलाव की वजह से इंसुलिन के लिए मेरे आवेदन का विरोध नहीं किया जा सकता है. वहीं जेल ऑथारिटी ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. जेल ऑथारिटी ने कोर्ट को बताया कि ऐसा नहीं है कि केजरीवाल की सेहत पर नजर नहीं रखी जा रही है, उनको जो भी सुविधाएं चाहिए वह उपलब्ध कराई गई हैं.

ईडी के वकील हुसैन ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए कि वे PMLA की धारा 45 के तहत प्रावधान के लिए आधार बना रहे हों, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि मजाक बना रखा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |