यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक

इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर जवाबी हमला कर दिया. ईरान के हमले के बाद इजराइल एक हफ्ते तक शांत रहा था, लेकिन इस हमले से इजराइल ने साबित कर दिया कि वे एक बड़े हमले की रणनीति बना रहा था. इजराइल ने ईरान के उस शहर पर हमला किया है जो जंग के लिहाज से उसके लिए बेहद अहम है. इजराइल के हमले में ईरान की 9 लोकेशन्स को निशाना बनाया गया है. जिसमें ईरान की मिलिट्री कैपिटल कहे जाने वाला शहर इस्फहान शामिल है.

हमले के लिए इस्फहान शहर को चुनना इजराइल का बड़ा रणनीतिक कदम है. ईरान के इस्फहान शहर कई चीजों के लिए खास है. इस्फहान तेहरान और मशहद के बाद देश का तीसरा जनसंख्या वाला शहर है. इजराइल का इस्फहान तक पहुंचना ईरान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. इजराइल के वेस्टबैंक और जॉर्डन बॉर्डर से ये शहर सबसे नजदीक है, ऐसे में इस हमले में इजराइल के जॉर्डन की मदद लेने की भी संभावना है. जबकी ईरान ने ये भी साफ किया था कि वे इजराइल का साथ देने वाले देशों पर भी हमला करने से कोताही नहीं बरतेगा

इस्फहान में हथियारों का जखीरा

इजराइल ने ईरान के जिस इस्फहान शहर को टारगेट किया है, वो ईरान की एक तरह से मिलिट्री कैपिटल है. वहां नाटंज न्यूक्लियर प्लांट के अलावा IRGC की एयरफ़ोर्स का भी हेडक्वाटर है. खबरों के मुताबिक यहीं से ही इजराइल पर हमला किया गया था.

ऐतिहासिक शहर है इस्फहान

इस्फान ईरान के केंद्र में बसा एक बड़ा शहर है. यह तेहरान से 406 किलोमीट दक्षिण में स्थित है और इस्फहान प्रांत की राजधानी भी है. इस्फान ने 1050 से 1722 ईस्वी तक खूब तरक्की की है, खासकर 16वीं और 17वीं शताब्दी में जब सफाविद राजवंश में शाह अब्बास के वक्त इसको दूसरी बार फारस की राजधानी बनाया गया. आज भी यह शहर अपने पुराने गौरव को बरकरार रखे हुए है और यहां कई पुराने किले और इंफ्रास्टर्क्चर मौजूद हैं. इस शहर को UNESCO द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है.

क्या करेगा अब ईरान?

ईरान ने हमले के बाद देश में अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक इस्फान में आर्मी बेस के पास ईरान डिफेंस सिस्टम ने 3 ड्रोन मार गिराए हैं. ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन ईरान के राष्ट्रपति ने अपने हमले के बाद चेतावनी दी थी कि अगर इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की तो उसका जवाब वे दोगुनी ताकत के साथ देंगे. अब इजराइल ने हमला कर दिया है और क्षेत्र के एक और मौर्चे पर जंग छिड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |