नीमच के डाईट भवन नीमच में लोकतंत्र कक्ष का उदघाटन

========================
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्‍तर्गत आमजन में लोकतंत्र की जागरूकता के लिए जिला स्‍तर पर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री दिनेश जैन ने डाईट परिसर में लोकतंत्र कक्ष का उदघाटन किया। इस अवसर पर लोकतंत्र के आधार पर सरकार के गठन का विस्‍तृत एवं सजीव मॉडल प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा, श्री अक्षयसिंह बावेल सहित मतदाता जागरूकता दल के सदस्‍य उपस्थित थे।
इस मॉडल में संसद का सम्‍पूर्ण इतिहास, चुनाव कार्य से संबंधी समस्‍त प्रक्रियाएं जैसे नामावली में नाम जोडने, हटाना, आदर्श मतदान केन्‍द्र, रिटर्निग आफीसर कक्ष में नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया, सूचना प्रोद्योगिकी कक्ष, गरूड एप के माध्‍यम से समाधान, मतदान के दौरान सामग्री वितरण एवं मतगणना कक्ष, परिणामों की उदघोषणा इत्‍यादि प्रक्रिया के बारे में अत्‍यन्‍त सरल तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही भारतीय संसद का चुनाव का इतिहास 1952 से 2024 तक का विस्‍तृत विवरण भी प्रदर्शित किया गया। उक्‍त लोकतंत्र कक्ष आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कार्यालयीन समय में खुला रहेगा, जिससे आमनागरिक लोकतंत्र एवं मतदान की प्रक्रिया के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्‍त कर सके।
कार्यक्रम के पश्‍चात उपस्थितजन को कलेक्‍टर द्वारा मतदान की नैतिक मतदान की शपथ दिलाई तथा मतदान के लिए हस्‍ताक्षर अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने हस्‍ताक्षर कर, मतदाता जागरूकता के तहत स्‍थापित सैल्‍फी पाईंट पर सैल्‍फी भी ली।


#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections #ECISVEEP
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |