नीमच,, पर्यावरण को संरक्षित करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्‍य करें- श्री जैन ने गांधी वाटिका में मिशन लाईफ के तहत कार्यक्रम में कहा

नीमच
========================
पर्यावरण को संरक्षित करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्‍य करें, उक्‍त विचार कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने गांधी वाटिका में मिशन लाईफ के तहत आयोजित मटका वितरण कार्यक्रम में व्‍यक्‍त किए। जिले में संचालित मिशन लाईफ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व्‍दारा विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के साथ ही जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधि भी स्‍वीप नोडल अधिकारी श्री गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।
गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री जैन ने उपस्थित जनों से कहा कि प्रशासन व्‍दारा पर्यावरण एवं संरक्षण के लिए जो प्रयास किए जा रहे है, उसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी आवश्‍यक है। पर्यावरण को बचाने के लिए सप्‍ताह में एक दिन साईकिल का उपयोग करना चाहिए, घरों में फ्रीज, कुलर, लाईट, पंखा, इलेक्‍ट्रीक उपकरणों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। साथ ही सप्‍ताह में एक दिन ए.सी. के उपयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि प्रत्‍येक घर में एक मटका अवश्‍य होना चाहिए, जिससे हम शुद्ध, प्राकृतिक एवं शीतल जल प्राप्‍त कर सके तथा फ्रीज के पानी से होने वाली बीमारियों से बच सके। मटका उपयोग करने पर अपनी मिट्टी से जुड पायेंगे साथ ही मटका व्‍यवसाय को भी प्रोत्‍साहन मिलेगा। कार्यक्रम में जैविक उत्‍पादों को बढावा देने के लिए जैविक वस्‍तुओं के उपयोग की बात कही तथा इससे संबंधित स्‍टॉल भी लगाया गया। श्री जैन ने बताया कि आगामी दिवसों में पुराने कपडे एवं किताबों के उपयोग के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, ने भी कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ.ममता खेडे, प्रीति संघवी, सुश्री किरण आंजना, सुश्री मयूरी जोक एवं अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बीना चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्‍त अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजन, स्‍वयंसेवी संस्‍था, सदस्‍य एवं मीडियाकर्मियों व्‍दारा नैतिक मतदान की शपथ भी ली गई।


#LokasabhaElection2024
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#CEOMPElections
#ECISVEEP
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |