शाजापुर, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की बैठक

—-
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय क्षेत्र 21-देवास सुश्री ऋजु बाफना ने आज नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए नियुक्त किये गये शासकीय सेवकों की बैठक ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बिरम सिंह सोंधिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर, अधीक्षक निर्वाचन श्री सुनील तिवारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री बाफना ने सभी शासकीय सेवकों को निर्देश दिये कि नामांकन फॉर्म अभ्यर्थियों को देते समय चेक लिस्ट भी दें। अभ्यर्थियों को नामांकन फॉर्म भरने के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निक्षेप राशि ऑनलाईन प्राप्त करने के लिए काउंटर बनाएं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 18 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए अधिसूचना जारी की जायेगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। संसदीय क्षेत्र 21-देवास के लिए शाजापुर जिला मुख्यालय पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।


#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#shajapurelection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |