10वीं तक पढ़ाई, 5 से ज्यादा आपराधिक मामले, जानें कौन है सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला कालू

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के चाहनेवालों की कमी नहीं है. सुपरस्टार का दबदबा हर तरफ देखने को मिलता है. लेकिन पिछले कुछ समय से सलमान अपने एक पुराने विवाद की वजह से मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में उनके घर पर फायरिंग की गई और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. इसके बाद से ही सभी चौकन्ने हैं. मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है और मामले की इनवेस्टिगेशन तेजी से की जा रही है. सलमान के घर के बाहर जिन दो लोगों ने फायरिंग की थी उसमें एक शख्स की शिनाख्त कर ली गई है. उसके बारे में जानकारी भी सामने आई है.

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला कालू कौन?

जिस शख्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां बरसाईं उसका नाम विशाल राहुल है. उसे कालू कहकर भी बुलाया जाता है. विशाल गुरुग्राम का रहने वाला है और उसने 10वीं तक की पढ़ाई की है. कालू की क्राइम हिस्ट्री भी रही है और उसके खिलाफ 5 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक केस ते देश की राजधानी दिल्ली में भी दर्ज है. कालू के खिलाफ जो केस दर्ज है वे फायरिंग और बाइक चोरी के मामले हैं. एक केस कालू के खिलाफ गुरुग्राम में भी दर्ज किया गया है. कालू के हालिया अपराध की बात करें तो उसने हरियाणा के रोहतक में लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर एक कारोबारी का कत्ल कर दिया था. ये वारदात भी सीसीटीवी पर रिकॉर्ड हुई थी और उसमें गोली चलाते हुए कालू की शिनाख्त भी हुई थी. इसके अलावा कालू पर हरियाणा के एक इलाके में डकैती का भी इल्जाम है.

मामले में अपडेट क्या है?

इस मामले में अपडेट की बात करें तो सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा खुद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कॉल पर सलमान खान से बात की है. सलमान खान से मिलने के लिए भी कई सारी नामी हस्तियां पहुंची हैं. यहां तक की बीती शाम कई सारे फैंस भी सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. सुपरस्टार की तरफ से तो मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन सलमान के पिता सलीम खान ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |