कपालिया मे भेरुमहाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा  नवनिर्मित मंदिर में भेरू महाराज की हुई  प्राण प्रतिष्ठा

मक्सी/कपालिया . मक्सी समीपस्थ ग्राम कपालिया मे भेरू महाराज  की नवनिर्मित मंदिर मे  प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। भेरु महाराज की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से संपन्न हुई। गाव के मुख्य मार्ग से  चल समारोह निकला जिसमे बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन मौजूद रहे । चल समारोह के चलते हुए गाव के सभी मंदिरो पर पूजा अर्चना की गई । पांच दिन पूर्व से हि पंचकुण्डीय हवन यज्ञ मे आहुति हुई । जिसमे गाव के हि पांच जोड़ो ने बैठ  कर  हवन मे आहुति दी । रविवार को  पूर्णाहुति के बाद महाआरती हुई व महाप्रसादी के रूप मे भण्डारे का आयोजन हुआ  ।  यज्ञाचार्य पंडित जीतेन्द्र  शर्मा व सहयोगी पंडित मनीष शर्मा ,सुमित शर्मा  द्वारा मंत्रोचार के साथ भेरू महाराज  की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आपको बता दे की गाव के पुराने रास्ते पर विराजमान भेरू महाराज की सही से सेवा पूजा नही हो पा रही थी व पुराना रास्ता खराब होने के कारण कोई भेरू महाराज की सेवा पूजा नही कर पा रहे थे इसी के चलते ग्रामीणों ने निर्णय लिया की गाव के मुख्य मार्ग पर भेरू महाराज  का मंदिर बनाया जाए ताकि  भेरू महाराज की  पूजा पाठ होती रहे । इस अवसर पर महेश चंद्र पाटीदार पूर्व सरपंच, होकम सिंह पाटीदार ,अर्जुन सिंह पाटीदार,मानसिंह पाटीदार व समस्त ग्रामीणजन  मौजूद रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |