शाजापुर में सर्व मुस्लिम समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 30 अप्रैल को, पंजीयन कार्य हुआ शुरू

शाजापुर सर्व मुस्लिम समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 30 अप्रैल को शाजापुर के हाट मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को नई सड़क पर समाजसेवी याकूब खान के प्रतिष्ठान पर विवाह योग्य समाज के युवक युवतियों का पंजीयन किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष शफीक खान ने बताया कि समाज के ऐसे युवक-युवती जो विवाह योग्य हो गए हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ता तलाशने के उद्देश्य से शाजापुर में पहली पर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।


परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गर्ई है जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल है सम्मेलन में पंजीकृत सदस्यों को रंगीन पुस्तिका उपलब्ध करार्ई जाएगी जिसमें युवक-युवती के फोटो सहित संपर्क नंबर दर्ज रहेंगे, जिसके माध्यम से समाजजन आपस में चर्चा कर एक-दूसरे से मुलाकात करने अपने बच्चों का रिश्ता तय कर सकेंगे। सम्मेलन में विधवा, तलाकशुदा लोगों का भी पंजीयन किया जा रहा है, ताकि उन्हे भी रिश्तों के लिए यहां-वहां भटकना न पड़े। पंजीयन के दौरान याकूब खान, डॉक्टर इकबाल गौरी, शेख रियाज, अमजद खान, सलमान खान, मजीद खां,वकील खान मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |