मतदान अधिकारी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने नवनियुक्त शासकीय सेवकों के लिए निर्वाचन का विशेष प्रशिक्षण में कहा

शाजापुर, 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त किये गये मतदान अधिकारी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान दिये। उल्लेखनीय है कि आज जिला मुख्यालय पर लगभग 150 नवनियुक्त शासकीय सेवकों एवं ऐसे शासकीय सेवक जिन्होंने पूर्व में निर्वाचन में काम नहीं किया है, के लिए स्थानीय बीकेएसएन महाविद्यालय के दो कक्षों में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्रशिक्षण पाने वाले शासकीय सेवकों से मतदान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को नोट करें। मतदान कराने के लिए सौंपे गये दायित्वों की जानकारी लें। नियमों का अध्ययन करें तथा मतदान के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में जानें। कलेक्टर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मॉकपोल की गंभीरता को समझें और अत्यंत सावधानी के साथ निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। मतदान के दौरान किसी भी तरह की त्रुटि नहीं रहना चाहिये। सभी फॉर्म को सही तरीके से भरें। मतदान से संबंधी कोई भी प्रश्न हो तो उसे बेझिझक पूछें और समाधान प्राप्त करें। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को दी गई मतदाता पर्ची से मतदाता की पहचान स्थापित नहीं करना है, बल्कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय पहचान के लिए निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक से मतदाता की पहचान स्थापित करना है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा, डॉ. सुनील आडवानी, डॉ. निलेश महाजन, प्रो. श्री रजत राठौर ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, तहसीलदार श्री आलोक सक्सेना एवं नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |