मक्सी में अग्रवाल समाज ने निकाली गणगौर पर निकली शोभायात्रा -दूल्हा दुल्हन की वेशभूषा में शामिल हुए नंन्हे बच्चे,

मक्सी-मक्सी अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा गुरुवार को गणगौर पर्व धूम धाम से मनाया। इस दौरान 16 दिन तक चलने वाले गणगौर पर्व का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मक्सी अग्रवाल महिला मंडल ने गणगौर पर शोभायात्रा निकाली। ढोल ढमाकों और गाजे। बाजे के साथ शाम 6 बजे झंडा चौक नया बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा वीडियो चौक, जैन मंदिर मार्ग, जूना बाजार होते हुए नया बाजार पहुंची। गणगौर पर निकली शोभायात्रा में नन्हे बच्चों को दूल्हा दुल्हन की वेशभूषा में निकाला गया जो आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अग्रवाल समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा चुनरी ओर लहंगे पहन कर शिव और पार्वती को अपने सर पर उठा रखा था। गणगौर के अंतिम दिन महिलाओं ने गणगौर पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल की सुमित्रा गुप्ता, नीलाश्री गर्ग, अंजू गोयल, समता गर्ग,सीमा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, इंदू अग्रवाल, अर्पिता गोयल, मंजू गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, रानू अग्रवाल, सुरभि गोयल,पूजा गुप्ता समेत जैन समाज की महिलाएं शामिल हुई।



मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |