शाजापुर 11 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना और पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत सहित प्रशासनिक अधिकारी आज ईद के मुबारक अवसर पर शाजापुर शहर के ईदगाह पहुंचे। यहाँ ईद की नमाज अता होने के बाद कलेक्टर सुश्री बाफना और पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने शहर काजी श्री मोहसीन उल्ला, श्री एहसान उल्ला एवं नायब काजी श्री रेहमत उल्ला सहित मुस्लिम समाज के लोगों को ईद के अवसर पर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल सहित अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।