शराब घोटाले की जांच में ED दिखा रही तेजी, जल्द फाइल होगी केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मई-जून के अंत तक चार्जशीट दायर कर देगी, यानी अगले 2 महीने में आबकारी घोटाले में चार्जशीट दायर होगी. बताया जा रहा है कि चार्जशीट में ईडी एक और बड़ा कदम उठाएगी. केंद्रीय एजेंसी चाहती है कि मामले का जल्द से जल्द ट्रायल शुरू हो. इस समय केजरीवाल राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद हैं और 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं. सीएम केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अब गिरफ्तारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. वहीं, आज केजरीवाल को हफ्ते में पांच लीगल विजिट मिले या नहीं इस पर फैसला होना है, लेकिन इससे पहले मंगलवार को सीएम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया. कोर्ट ने आदेश में कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत नहीं है, वैध है.

अदालतें कानून के हिसाब से चलती हैं, सियासी दबाव से नहीं- HC

कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें सीएम ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट के सामने कहा कि चुनाव से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया. इस पर कोर्ट की टिप्पणी थी कि अदालतें कानून के हिसाब से चलती हैं, सियासी दबाव से नहीं. कोर्ट ने आगे कहा कि राजनीति का प्रभाव सरकारों पर होता है. हाईकोर्ट ने एक लंबी लकीर खींच दी, जिसमें याचिकाकर्ता को राजनीति से परे हटकर कानूनी मामले को देखने की बड़ी सलाह दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या-क्या कहा?

  • ED की जमा की गई सामग्री से पता चलता है कि केजरीवाल ने आबकारी नीति बनाने में साजिश रची और अपराध की आय का इस्तेमाल किया.
  • ED ये साबित करने में सक्षम रही कि हवाला के जरिए गोवा चुनाव के लिए पैसा भेजा गया.
  • ED के समन का जवाब भेजना, जांच में शामिल होना नहीं माना जा सकता.
  • कोर्ट के सामने सरकारी गवाहों के बयानों और विश्वसनीयता के सवाल पर कोर्ट ने सारी दलीलों को खारिज करते हुए कहा है कि जब भी किसी सरकारी गवाह का बयान लिखा जाता है तो वो ईडी नहीं जज के सामने लिखा जाता है.
  • सरकारी गवाह बनाया जाए या नहीं ये कोर्ट तय करता है. ऐसे में जब आप सरकारी गवाह पर सवाल करते हैं तो वो सवाल ईडी पर नहीं कोर्ट पर होता है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |