Bigg Boss OTT 3 में शामिल होंगी शाहरुख खान की ‘बेटी’, इस दिन से शुरू होगा सलमान खान का शो

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 और सीजन 2 को मिली सफलता के बाद, अब बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जियो सिनेमा पर अपनी वापसी करने के लिए तैयार है. सूत्रों की मानें तो इस शो का प्रीमियर अगले महीने 15 मई को हो सकता है. हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से शो में शामिल होने वाले किसी भी कंटेस्टेंट के साथ कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया है. मेकर्स चाहते हैं कि हमेशा की तरह इस सीजन में भी वो कुछ ऐसे सेलिब्रिटी को में शामिल करें, जिनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन हो. कहा जा रहा है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर निकाले जाने के बाद शहजादा धामी की इस शो में एंट्री लगभग तय हो गई है.

जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव स्ट्रीम होने वाले इस शो के लिए शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद को अप्रोच किया गया है. फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सना ने शाहरुख की बेटी ‘अंजलि’ का किरदार निभाया था. सना के साथ-साथ युट्यूबर सोनिया सिंह भी बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट में शामिल हो सकती हैं. सना और सोनिया के अलावा विक्की जैन, सिंगर श्रीराम चंद्र, हर्ष बेनीवाल, सुरभि ज्योति, महेश केशवला, अरमान बहल जैसे कई नाम बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए चर्चा में हैं.

सलमान खान करेंगे होस्ट

‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 3 के लिए भी मेकर्स सलमान खान को साइन करने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि सलमान खान की टीम की तरफ से मेकर्स से इस बारे में बातचीत चल रही है. अपने बिजी शेड्यूल से सलमान किस तरह से शो के लिए समय निकाल पाएंगे, ये मेकर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज होगा. कोशिश की जा रही है कि सलमान की गैरहाजिरी में करण जौहर या फराह खान शो होस्ट करें. बिग बॉस ओटीटी 2 में सलमान खान के ऑनबोर्ड आने के बाद शो को बहुत बड़ा फायदा हुआ था. और यही वजह है कि मेकर्स सलमान खान को सीजन 3 के लिए भी साइन करना चाहते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |