ईरान ने इजराइल से बदला लेने की खाई कसम, इन 9 घातक ब्रह्मास्त्रों से करेगा वार!

1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के दूतावास पर हमला किया था. इस अटैक में कई ईरानी कमांडर की मौत हुई. मगर इजराइल का यही हमला अब पूरे अरब वर्ल्ड को महाजंग में झोंक सकता है. आशंका तो ये भी जतायी जा रही है कि अरब के साथ-साथ अफ्रीका में भी बारूदी भूचाल आ सकता है क्योंकि ईरान ने इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. किन हथियारों से इजरायल पर हमला होगा. कहां होगा, कैसे होगा, ये सारा प्लान ईरानी सेना ने तैयार कर लिया है.

हैरान करने वाली बात ये है कि इजराइल के खिलाफ युद्ध में ईरान अकेला नहीं, बल्कि तमाम प्रॉक्सी संगठनों के लाखों सैनिकों के साथ उतरेगा तो क्या रईसी के प्रतिशोध से इजराइल का वजूद मिटना तय है. ईरान की राजधानी तेहरान से तेल अवीव की दूरी करीब 2000 किलोमीटर है. ऐसे में इजराइल पर ताबड़तोड़ प्रहार करने के लिए ईरान ने 9 घातक ब्रह्मास्त्रों को वॉर जोन में उतारने की तैयारी कर ली है.

कौन-कौन से हथियार हैं शामिल?

ईरान की पहली घातक मिसाइल सेज्जिल है जिसकी मारक क्षमता 2000 से 2500 किलोमीटर है. ये मिसाइल मैक-12 यानी 15000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अटैक कर सकती है.वहीं ईरान का दूसरा ब्रह्मास्त्र खैबर मिसाइल है, जिसकी रेंज 2000 किलोमीटर है. ये मिसाइल मैक-5 यानी 6000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टारगेट पर धावा बोलती है. तीसरी मिसाइल इमाद है, जिसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है, ये मिसाइल मैक-7 यानी 8643 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है. ईरान का चौथा ब्रह्मास्त्र शाहाब-3 है, जिसकी रेंज 2 हजार किलोमीटर है, ये मिसाइल मैक-7 की रफ्तार से पिन प्वाइंट अटैक करती है.

दहल जाएगा इजराइल

इजराइल को दहलाने वाली पांचवीं मिसाइल का नाम गदर है. गदर मैक-9 की रफ्तार से 9000 किलोमीटर तक विध्वंसक प्रहार कर सकती है. पवेह ईरान की छठी मिसाइल है, यह एक शॉर्ट रेंज क्रूज मिसाइल है. पवेह की मारक क्षमता 1650 किलोमीटर है और इसकी रफ्तार 900 किलोमीटर प्रति घंटे है. रईसी के सातवें ब्रह्मास्त्र का नाम फतह-2 है, जो कि एक हाइपरसोनिक मिसाइल है. फतह-2 मिसाइल की रेंज 1400 किलोमीटर है और ये मैक-5 यानी 6000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अटैक करती है. ईरान की आठवीं मिसाइल खैबर शेकन है, जो कि 1500 किलोमीटर तक तबाही मचा सकती है. इसकी रफ्तार 5000 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसके अलावा इजराइल में बारूदी भूचाल लाने के लिए ईरान की नौवीं मिसाइल हज कसैम है, जो मैक-5 की रफ्तार से 1400 किलोमीटर तक के इलाके को दहला सकती है.

सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजराइल के किए गए हवाई हमले में ईरान का वाणिज्य दूतावास पूरी तरह से बर्बाद हो गया, इतना ही नहीं इस हमले में दो ईरानी जनरल के अलावा 12 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें 7 ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, 4 सीरियाई और 1 हिजबुल्लाह मिलिशिया सदस्य थे. ईरानी कमांडर के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बघेरी ने इजराइल से अपने बदले की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इजराइल के किए गए इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान तय करेगा कि बदला लेने के लिए कब और कैसे ऑपरेशन करना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |