‘’सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो’’के नारो से गूंजा नीमच शहर पर्यावरण संरक्षण एवं शत-प्रतिशत मतदान की अलख जगाने कलेक्‍टर, एस.पी.निकले साईकिल पर, नीमच में पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता साईकिल रैली सम्‍पन्‍न

नीमच
========================
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य हांसिल करने तथा मतदाताओं को मतदान केन्‍द्र पर पहुंचकर, मतदान करने के लिए जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान तहत विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नीमच में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं एस.पी.श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्‍व में वृहद्ध मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण साईकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में ‘’सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो’’ के नारों से नीमच शहर गूंज उठा।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद , अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया, जिला अधिकारियों ने साईकिल पर सवार होकर रैली में भाग लिया और साईकिल से नीमच शहर का भ्रमण कर, मतदाताओं को मतदान करने और पर्यावरण सरंक्षण व ईधन बचाने का संदेश दिया।
यह साईकिल रैली कलेक्‍टर निवास नीमच से प्रारम्‍भ होकर सी.आर.पी.एफ. चौराहा, लायन्‍स पार्क, विजय टॉकिज चौराहा, भारत माता चौराहा, पुस्‍तक बाज़ार, नया बाज़ार, घंटाघर, बारादरी, फव्‍वारा चौक, मैसी चौराहा, ग्‍वालटोली होते हुए कलेक्‍ट्रोरेट में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाने के साथ रैली का समापन हुई। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, स्‍वंय सेवी संस्‍थाओ के प्रतिनिधियों, स्‍कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया और साईकिल चलाकर ईधन, पेट्रोल, डिजल की बचत के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया। एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने हरी झण्‍डी दिखाकर पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता रैली को कलेक्‍टर निवास से रवाना किया।


#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections
#ECISVEEP
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |