राहुल की रैली से पहले बैनर पर लगी BJP नेता की फोटो, कांग्रेस नेताओं ने आपाधापी में छिपाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. सिवनी और शहडोल में वो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सिवनी में होने वाली रैली से पहले यहां एक चूक देखी गई. सिवनी रैली से पहले मंच पर लगे पोस्टर में कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी नेता की तस्वीर लगा दी गई थी. हालांकि, बाद में इस फोटो को आनन-फानन में बदल दिया गया.

बीजेपी नेता की जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दी गई. मंच पर लगे पोस्टर में जिस बीजेपी नेता की तस्वीर लगाई गई थी उनका नाम फग्गन सिंह कुलस्ते है. फग्गन सिंह कुलस्ते लंबे समय से बीजेपी में हैं. बता दें कि राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. धनौरा आदिवासी अंचल का इलाका है.

राहुल सिवनी से फूकेंगे चुनावी बिगुल

राहुल गांधी आज मंडला से लोकसभा उम्मीदवार ओमकार सिंह के समर्थन में सिवनी के धनौरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12.40 बजे राहुल यहां संबोधित करेंगे. इसके बाद वो शहडोल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राहुल गांधी का यह मध्य प्रदेश का पहला दौरा है.

मंडला समेत छह सीटों पर पहले चरण में मतदान

मध्य प्रदेश की मंडला समेत छह सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तरह जुट गई है. पार्टी ने प्रचार अभियान में अपने सभी शीर्ष नेताओं को उतार दिया है. राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सिवनी के धनौरा से करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |