पुष्पा 2’ के टीजर में नहीं एक भी डायलॉग, साड़ी पहने अल्लू अर्जुन ने दिखाया स्वैग

लगभग 2.5 सालों के इंतजार के बाद इस साल अगस्त के महीने में अल्लू अर्जुन के फैंस को ‘पुष्पा 2’ की सौगात मिलने वाली है. उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर वीडियो जारी कर दिया है. पिछले साल अप्रैल के महीने में मेकर्स ने एक वीडियो जारी करते हुए फिल्म की झलक दिखाई थी. उसमें दिखाया गया था कि पुष्पा कहां है? इस बारे में कोई अता-पता नहीं है. उस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब टीजर रिलीज करते हुए मेकर्स ने एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

दरअसल, 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है. वो अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी मौके पर उनके तमाम चाहने वालों को टीजर वीडियो की भेंट मिली है. इससे पहले 5 अप्रैल को इस फिल्म की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का भी बर्थडे था. उस मैके पर फिल्म से रश्मिका के लुक से पर्दा उठाया गया था और उनका पोस्टर जारी किया गया था.

टीजर में क्या-क्या दिखा?

इस टीजर में ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला है. साड़ी पहने पुष्पा की एंट्री होती है. वो काफी स्वैग में नजर आते हैं. 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर के आखिर में कुछ सेकेंड अल्लू अर्जुन एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं. वो पिटाई करते दिख रहे हैं. ‘पुष्पा’ का ये साड़ी वाला लुक बिल्कुल नया है. वो पहले ऐसे लुक में नहीं दिखे हैं. इस टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है. अल्लू अर्जुन कहीं पर भी कुछ भी बोलते नजर नहीं आए हैं. बस इस वीडियो को बैकग्राउंड म्यूजिक के सहारे बनाया गया है.

अजय देवगन की फिल्म से ‘पुष्पा 2’ की टक्कर

‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के बारे में लंबे समय से ऐसे कयास लग रहे हैं कि ये अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा तगड़ी कमाई करेगी. हालांकि, उसी समय अजय देवगन अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी लेकर आ रहे हैं. यानी दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |