श्रद्धालुओं से भस्म आरती के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, श्री हर्ष जोशी एवं श्री ब्रजेश तिवारी का मंदिर में प्रवेश किया गया पूर्णतः निषेध

उज्जैन / श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में श्रद्धालुओं से दर्शन और भस्म आरती के नाम पर तय राशि के अधिक राशि लेने के प्रकरण में सख्त कार्यवाही की गई है। प्रशासक महाकाल मंदिर श्री मृणाल मीणा के दिशा निर्देशन में मंदिर समिति द्वारा श्री हर्ष जोशी एवं श्री ब्रजेश तिवारी का महाकाल मंदिर सहित मंदिर परिसर के मार्गो में प्रवेश पूर्णतः निषेध किया गया हैं। दोनों के विरुद्ध अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।

महाकाल मंदिर उज्जैन में श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक दर्शन व्यवस्था के साथ मन्दिर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासनिक कसावट जारी है। साथ ही श्रद्धालुओं को ठगने और गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी जारी हैं। प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर श्री मृणाल मीना मंदिर की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री हर्ष जोशी एवं श्री ब्रजेश तिवारी नामक अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अप्राधिकृत रूप से श्रद्धालुओं से तय राशि से अधिक राशि लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं भस्मार्ती दर्शन कराये गये थे जबकि भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन पूर्णतः निःशुल्क है, साथ ही भस्मार्ती पंजीयन के लिए 200 रुपए प्रति श्रद्धालु शुल्क निर्धारित है। उक्त प्रकरण को प्रशासक श्री मीणा ने त्वरित संज्ञान में लेकर कार्यवाही की हैं। आगामी आदेश तक दोनों का का प्रवेश महाकाल मंदिर के सभी विशेष मार्गों से प्रतिबंधित किया गया है।

Jansampark Madhya Pradesh
Shri Mahakaleshwar Ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |