होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा

उज्जैन। सोमवार 8 अप्रैल को भूतडी अमावस्या स्नान पर्व, शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर एवं मंगलवार 9 अप्रैल को दीपोत्सव पर्व रामघाट पर भव्य स्तर पर मनाया जाना है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामघाट सहित क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान करेंगे। पर्व के दौरान जलजनित दुर्घटनाओं से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के 140 की संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं कुशल तैराक जवान मय आपदा उपकरणों के शिफ्टवार तैनात किये गये हैं।

जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट द्वारा पर्व से पूर्व ही अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों की बैठक लेकर पर्व को सुरक्षित बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये कि घाटों पर किस प्रकार से ड्यूटी सम्पादित की जाये एवं श्रद्धालुओं को नम्रतापूर्वक गहरे पानी में न जाने की समझाईश दें। जिला सेनानी ने बताया कि घाटों पर लाईफबाँय द्वारा बेरिकेटिंग की गई है, जिससे कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके एवं बाहर से आये श्रद्धालु सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान कर सकें। रामघाट पर चार मोटर बोट मय आपदा प्रबंधन सामग्री के लगाई गई है। मोटर बोट के माध्यम से सतत पेट्रोलिंग कर पर्व को सुरक्षित बनाये जाने की पूर्ण तैयारियां की गई है। अन्य घाटों पर भी जवानों को लाईफबॉय एवं लाईफ जैकेट व अन्य आपदा सामग्रियों के साथ तैनात किया गया है।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |