तराना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान फरार ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। ▪️आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद

उज्जैन

▪️
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा फरारी , ईनामी, गुंडे, बदमाश व आसामाजिक तत्वों की धरपकड करने कर अभियान स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशो के पालन में दिनांक 06.04.24 को शाम के समय बघेरा मोड पर थाना प्रभारी तराना श्री रमेशचन्द्र कलथिया द्वारा थाने के बल के साथ वाहन चैकिंग की जा रही थी। वाहन चैकिंग के दौरान मक्सी तरफ से तराना आने वाली यात्री बस को रोककर चैक करने पर बस के गेट से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर कूदकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा गया। पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम अशोक पिता राजाराम गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम हालुखेडी का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेते उसके पास से अवैध लोहे का एक खटकेदार चाकू मिला। आरोपी से विधिवत रुप से चाकू जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं 179/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी अशोक पर पूर्व से थाना तराना के अप क्रं 85/2024 धारा-323, 294, 506 भादवि 3(1)द,3(1)ध,3(2)(v-a) एससी एसटी एक्ट में फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व से जिला उज्जैन एवं जिला देवास में कुल 10 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी से चाकू के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रमेशचन्द्र कलथिया, उनि हरिराम अंगोरिया, उनि पवन कुशवाह, आर. 974 अनिल यादव, आर. 570 दीपक अफिनिया, आर. 591 भुपेन्द्र सिंह भदौरिया, आर. 1125 प्रकाशचन्द्र मेहता एवं सैनिक 119 चन्द्रनारायण शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस
#ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |