मोटरयान अधिनियम और आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से कराया जा रहा है पालन

इंदौर

________
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मोटरयान अधिनियम और आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों ,स्कूली वाहनो, सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग ,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। स्कूल वाहनो की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति ,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी दौरान विभिन्न यात्री बस एवं स्कूल वाहनो पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई। निजी वाहन के रूप में पंजीकृत होकर स्कूल में संचालित 2 ओमनी वेन को बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के बाद जब्त किया गया। आदर्श आचार संहिता के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनो पर कार्यवाही की गई। वाहनो पर अवैधानिक रूप से लगे राजनीतिक चिन्ह वाले बेनर पोस्टर को भी हटवाया गया। अनाधिकृत रुप से हूटर लगे वाहनों पर,बिना HSRP नम्बर प्लेट के वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। इस दौरान 60 से अधिक वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही निरन्तर जारी है।

#JansamparkMP
#indore
#LokSabhaElections2024
#Election2024
#GeneralElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv
#IVote4Sure
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |