उज्जैन पुलिस-कस्बा खाचरौद में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई 20 लाख रुपये के आभूषणो की चोरी का पुलिस द्वारा किया 10 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश।

उज्जैन पुलिस-
▪️कस्बा खाचरौद में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई 20 लाख रुपये के आभूषणो की चोरी का पुलिस द्वारा किया 10 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश।
▪️ घटना में संलिप्त सभी बदमाश पुलिस के कब्जे में।
▪️ चोरी गऐ शत प्रतिशत माल मश्रुका के अतिरिक्त भी माल बरामद।
▪️मुख्य आरोपी बच्चो के माध्यम से योजनाबद्ध ढंग से कराते हैं वारदात।

दिनांक 04.04.2024 को कस्बा खाचरौद में 20 लाख की चोरी सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 03.04.2024 व 04.04.2024 की मध्य रात्रि को कस्बा खाचरौद में मन्नालाल माणकलाल ज्वेलर्स की दुकान का अज्ञात बदमाशों द्वारा शटर उचकाकर 20 लाख रुपये कीमत के सोने व चाँदी के आभूषणों की चोरी की घटना जिसका पुलिस टीम द्वारा मात्र 10 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया शत प्रतिशत माल बरामद किया तथा घटना में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 विधि विवादित बालकों को कस्टडी में लिया गया।

▪️घटना का विवरण –
दिनांक 04.04.2024 को रात्रि गश्त में तैनात पुलिस द्वारा कस्बा खाचरौद स्थित मन्नालाल माणकलाल ज्वेलर्स की दुकान का टूटा ताला देखकर संबंधित ज्वेलर्स को सूचना की जिस पर ज्वेलर्स महेन्द्र पिता माणकलाल नागदा जाति जैन उम्र 62 साल निवासी 24, अन्नपूर्णा मार्ग खाचरोद मौके पर उपस्थित हुए, दुकान के अंदर ज्वेलर्स द्वारा देखने पर ग्राहकों के गिरवी रखे चाँदी के आभूषण, चाँदी के नये आभूषण, सोने की अंगूठी, टाप्स, मंगलसूत्र, मुरकी आदि दुकान की तिजोरी में नहीं मिले कोई अज्ञात बदमाश दुकान का शटर उचकाकर तथा तिजोरी तोड़कर चाँदी के आभूषण कुल वजन 21 किलो 990 ग्राम कीमत 17,30,000 रुपये तथा सोना वजन करीब 28 ग्राम कीमत 1,95,000 रुपये कुल लगभग 20 लाख का सामन चोरी होना बताया जो थाना खाचरौद पर फरियादी की रिपोर्ट पर अप. क्र. 196/2024 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही– अपराध 21 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी का होकर गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के उचित मार्गदर्शन में घटना की प्रत्येक एंगल से विवेचना प्रारंभ करते हुए पुलिस की एक टीम कस्बा खाचरौद एवं संदेहियों के कस्बा खाचरौद में आने जाने वाले मार्ग पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे खंगालने में तथा दूसरी टीम कस्बा खाचरौद एवं आसपास सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों की धरपकड में तथा पुलिस की तीसरी टीम नागदा शहर के सम्पत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त बदमाशों की तलाश एवं धरपकड हेतु रवाना की गई। मौके पर फिगर प्रिंट, पुलिस डॉग स्काड एवं सायबर टीम से मौका मुआयना कराया गया। टीमों के संयुक्त प्रयास से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त हुई तथा पुलिस को यह लीड मिली कि बदमाश घटना के बाद नागदा की ओर जाते दिखाई दिये, जिस पर नागदा के बदमाशों की धरपकड में लगी टीम को अलर्ट किया गया। स्थानीय मुखबिरी, पुलिस के सूत्र और सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर संभावित संदेहियों की पहचान के सुराग प्राप्त हुयें। संभावित संदेहियों के घटना स्थल पर उपस्थिति के संबंध में पडताल करने पर विधि विवादित बालकों के नाम पते ज्ञात हुए जिनकी पतारसी उनके पते पर करते घर से फरार होना ज्ञात हुआ लगातार नजर रखते एवं तलाश करते एवं पूछताछ करने पर घटना में अन्य दो आरोपियों की संलिप्ता सामने आई। बदमाशों द्वारा कस्बा खाचरौद में दिन के समय में रैकी कर योजनाबद्ध तरीके से रात्रि में टामी से दुकान का शटर उचकाकर घटना को अंजाम दिया।

▪️प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी :-
1. कालू उर्फ ओमप्रकाश उर्फ अजय पिता मदनलाल बोडाना निवासी ग्राम सगवाली थाना महिदपुर रोड वर्तमान चेतनपुरा नागदा के विरूद्ध पूर्व के 06 अपराध जानकारी में आये हैं जो थाना नागदा बिरलाग्राम एवं खाचरौद के होकर चोरी नकबजनी और मारपीट के है। अन्य जिलों से अपराधिक रिकार्ड तलाश जा रहा है।

2. कैलाशीबाई उर्फ प्रकाशीबाई पति शंकरलाल परमार जाति बागरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम गिंदवानिया वर्तमान चेतनपुरा नागदा के विरूद्ध पूर्व के 04 अपराध जानकारी में आये हैं जो थाना नागदा बिरलाग्राम एवं खाचरौद के होकर चोरी नकबजनी और मारपीट के है। अन्य जिलों से अपराधिक रिकार्ड तलाश जा रहा है।

3. बाल अपचारी 02

▪️आरोपियों ने कानून से बचने के लिये बच्चों से कराई वारदात –आरोपी कालू उर्फ ओमप्रकाश तथा आरोपिया कैलाशी बाई उर्फ प्रकाशी बाई दोनों ही शातिर चोर हैं। तथा कैलाशी बाई के पति की मृत्यू उपरांत पति-पत्नि की तरह एक साथ रहते हैं। चोरी-चकारी ही इनका मुख्य काम-धंधा हैं। इनके पूर्व के आपराधिक रिकार्ड हैं।

▪️तरीका ए वारदात –
बदमाश रात्रि के समय चोरी करने के आदी हैं, तथा महिला साथ में होने से कोई शंका नहीं करते हैं इसलिये कालू उर्फ ओमप्रकाश अपने साथ कैलाशी बाई को रखता है और बच्चों से रैकी करवाकर अपराध करवाते है और घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े रह कर अपराध होने के उपरांत चोरी का माल लेकर फरार हो जाते हैं।

▪️प्रकरण में जप्त शुदा मश्रुका एवं. सामाग्री :-
1.चाँदी के आभूषण 22.800 किलो ग्राम कीमत 17,90.000 रुपये (चोरी गये माल से 800 ग्राम ज्यादा 60000 रूपये के)
2.सोने के आभूषण 50 ग्राम कीमत 3,40,000 रुपये (चोरी गये माल से 22 ग्राम ज्यादा 1,45,000 रूपये के)
3.लोहे की एक टामी व दो मास्क एवं टोपी
▪️एक मोटरसाईकिल व घटना में प्रयुक्त स्मार्ट फोन

▪️पुलिस टीम – एस.डी.ओ.पी. खाचरौद श्रीमती पुष्पा प्रजापत, थाना प्रभारी खाचरौद निरीक्षक अमित सारस्वत, उनि प्रतीक यादव सायबर सेल एवं टीम, उनि नानकराम पटेल, उनि शांतिलाल मोर्य, उनि संतोष सिंह यादव, सउनि हरीओम यादव, सउनि प्रकाश डाबर, सउनि भूपेन्द्र सिंह बैंस, प्रआर, प्रेम सभरवाल सायबर सेल, प्र.आर. 789 गोपाल चावला, प्र.आर. 942 विद्याशंकर प्रजापत.. प्रआर चा.उम्मेदरा प्र.आर. 1330 समरथ बलसोडा, आर. 469 संजय सिंह राणावत, आर. 1408 विशाल मेवाडा.. आर. 58 सौदागर जाट, आर. 921 कृष्णा वैरागी, आर. 1431 रवि बैरागी, आर. 1596 दीन दयाल धनगर, आर. 702 हेमेन्द्र सिंह राठौर, आर. 1780 दिनेश मुनिया, आर, 466 विजय मुनिया, आर.एस.एफ. योगेन्द्र, सैनिक सुनील सिंह सायबर सेल।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय उज्जैन द्वारा टीम को 20,000 रू का ईनाम देने की घोषणा की है।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
#उज्जैन_पुलिस
#ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |